पूर्व महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

 

देहरादून –राजधानी के पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा ने आज बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की । दस मिनट की इस मुलाकात में पूर्व महापौर ‘गामा ‘ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।इस दौरान राजनीतिक चर्चा भी हुई। गौरतलब हो कि पूर्व महापौर इन‌ दिनों मसूरी विधानसभा में पूरी तरह सक्रिय हैं और‌ मसूरी विधानसभा में उन्होंने दावेदारी भी ठोकी है । मसूरी विधानसभा में लोगों से लगातार संपर्क में हैं। ऐसे में यह मुलाकात भी उनके लिए खास है । उन्होंने मसूरी विधानसभा की प्रमुख समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। उनकी इस मुलाकात से राजनीतिक हल्कों में चर्चाएं होनी स्वाभाविक है । पूर्व महापौर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी हैं ।