आर्यन देव उनियाल नैनीताल हाईकोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त।

 

देहरादून —मसूरी निवासी युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनिताल में स्टैंडिंग काउंसिल के रुप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर मसूरी समेत उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है ।हर कोई उन्हें अपनी ओर से बधाई दे रहा है।

 

भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत आर्यन देव उनियाल की नियुक्ति नैनीताल हाईकोर्ट में की गई है इनके साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट में 17 और अधिवक्ताओं को स्टैंडिंग काउंसिल के पैनल में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि आर्यन देव मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता ओ.पी.उनियाल के सुपुत्र हैं । आर्यन ने बहुत कम समय में राजनीतिक, सामाजिक और एक अधिवक्ता के रुप में अपनी पहचान बनाई। इससे पूर्व आर्यन भाजपा युवा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक और वर्तमान में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री हैं। और नैनिताल हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं  । एक वक्ता और हिंदी अंग्रेजी और गढ़वाली भाषा में भी अच्छी पकड़ है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके समर्थकों में ज़श्न का माहौल है और उन्हें विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।