क्लेमेनटाउन हादसाः नाले में बहने से दम तोड़ने वाली लक्ष्मी और सोनाक्षी के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल,समाजसेवी बीर सिंह पंवार ने निभाया इंसानियत का फर्ज तीनों भाई बहनों की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी

 

देहरादून-दो दिन पूर्व धर्मपुर विधानसभा के क्लेमेनटाउन के नई बस्ती क्षेत्र में बरसाती नाली के तेज बहाव में दो सगी बहनों की एक घर के रैंप के नीचे फंसने के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी। लक्ष्मी और सोनाक्षी की मौत से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना है। ध्याडी़ मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पिता रुदल ऋषिकेश सादा, और माँ रीना कुमारी अपनी बेटियों के खोने के बाद गहरे सदमे में हैं। और उनका रो रोकर बुरा हाल है। इस बेहद दुखद घड़ी क  सूचना क्षेत्र के पूर्व प्रधान इश्वर सिंह नेगी ने विधानसभा क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी बीर सिंह पंवार को दी । पंवार आज  पीड़ित परिवार के घर पंहुच कर ढांढस बंधाया।

 

बीर सिंह पंवार ने पीड़ित माता पिता को सांत्वना देने के साथ ही तत्काल राहत सामग्री वितरित की। परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए पंवार ने इंसानियत का फर्ज निभाया ।  और मृतकाओं के बड़े भाई अर्जुन कुमार, गंडोरा कुमार, और बहन बुधनी कुमारी की शिक्षा दीक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने की घोषणा की। गौरतलब हो कि पांच अनाथ बच्चों की पढाई की जिम्मेदारी पहले ही पंवार निभा रहे हैं।इस अवसर पर ईश्वर सिंह नेगी, गिरिराज उनियाल, एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे

बीर सिंह पंवार क्षेत्र में अपने सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। पिछले हफ्ते दीपनगर क्षेत्र और मोथरोवाला में भारी बारिश से हुए नुकसान में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े थे।और प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की मदद की।

अभूतपूर्व रहा है सामाजिक योगदान

बीर सिंह पंवार का सामाजिक सरोकारों से गहरा नाता रहा है । चाहे राज्य आन्दोलन की बात करें छात्रनेता के रुप में छात्रों के हित की बात करें या नशे के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।अभी अपने जन्मदिन पर  एक निर्धन कन्या का धूमधाम से विवाह सम्पन्न करवाया और दो हजार से अधिक लोगों को पहाड़ी भडडू की दाल और भात इस अवसर पर खिलाया। इससे पूर्व कोरोना काल में उन्होंने जरूरतमंदों को घर घर जाकर राशन वितरित की और राहगीरों को दो माह तक मोदी कीचन के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की। इसके अलावा बंजारावाला के राजेन्द्र विहार क्षेत्र में जमीन दान कर एक भव्य मन्दिर का निर्माण भी किया। युवाओं को खेलों के प्रति रुझान को देखते हुए हर साल खेल प्रतियोगिता भी करवाते हैं। हर क्षेत्र में योगदान सराहनीय है।