जनहित के मुद्दे सर्वोपरि, विपक्ष के पास ना मुद्दे ना प्रत्याशी –गैरोला

जनहित के मुद्दे मेरे लिए सर्वोपरि है। जनता के ‌हित में पूरी विधानसभा में विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकास के ऐजेंडे को धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता रही है ।  यह बात डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कही । जिसके प्रति उनकी भी गंभीरता भी दिखाई दे रही है।

विधायक गैरोला लगातार अपनी विधानसभा में लगातार सक्रिय दिखाई देते हैं। और क्षेत्रीय जनमानस में उनकी लोकप्रियता बढ़ी आज उनके सामने विपक्ष का कोई भी ऐसा नेता नहीं दिखाई दे रहा है जो उनके सामने चुनौती दे सके। ऐसे में डोईवाला विधानसभा के बारे में कहा जा रहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा है और ना ही कोई मजबूत प्रत्याशी। आज

  डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नागल ज्वालापुर में विधायक निधि ₹ 4 लाख 90 हजार की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम नागल ज्वालापुर में अनुसूचित समाज बस्ती में विधायक निधि ₹ 1 लाख30 हजार की लागत से संत रविदास महाराज के मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। ग्राम बड़कली के त्रिदेव एनक्लेव में विधायक निधि ₹ 4 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर  उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों दर्जाधारी करण बोहरा , ग्राम प्रधान राखी सिंह , भाजपा मंडल महामंत्री  ललित पंत,  नरेंद्र थापा , हीरा थापा, श्रीमती रेखा  उपाध्यक्ष  उमेद बोहरा ,  अंकित पंवार ,  आशा बहुगुणा ,  दिग्विजय सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।