भाजपा मसूरी मंडल की मासिक बैठक संपन्न , विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं –रजत अग्रवाल

भाजपा मसूरी मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे मंडल की ओर से डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125 वीं जयंती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई   वक्ताओं ने डॉ मुखर्जी के बलिदान और देश प्रेम को याद करते हुए उनके दिखाए पथ पर चलने की अपील की ।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सरल एप का प्रशिक्षण भी कराया गया । और सभी कार्यकर्ताओं से एप डाउनलोड कराया गया, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी  अभिलाष  द्वारा विस्तृत रूप से दी गयी । और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, रीति-नीति और कार्यक्रम के पाठ्यक्रम से ज्ञान लेकर, परीक्षा स्वरूप देकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को मध्य नजर रखते हुए सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी तक पहुंचाने की अपील की। अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने का कोई मुद्दा नहीं बचा ऐसे में वह जनता के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहता है जिसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विपक्ष की इस साज़िश को नाकाम करना होगा।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी BLA 2 का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में SIR का कार्य पूरा करके मसूरी मंडल ने 99% से अधिक कार्य समय से पहले पूरा कर लिया था ।

कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेषित सुझाव और शिकायतों सुनवाई होगी और विचार विमर्श करके समाधान करने का विश्वास मंडल अध्यक्ष द्वारा दिया गया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय बिन्दवाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा जशोदा शर्मा, गुड मोहन राणा, नरेंद्र मेलवान,, सपना शर्मा, अभिलाष, मदन मोहन शर्मा, युवा अध्यक्ष सचिन पंवार, अमर देव भट्ट, मुकेश खरोला, उज्जवल नेगी, अवतार कुकरेजा, रणवीर कंडारी , सुनीता डबराल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, दर्शनी सेमवाल ,रोशनी रावत, कविता, सीमा पुंडीर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।