
बद्रीपुर में विधायक बृजभूषण गैरोला ने आज अपनी विधानसभा को ₹460.45 लाख की बड़ी सौगात दी । आज बद्रीपुर नाले में बाढ़ से सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक गैरोला द्वारा क्षेत्रीय जनता और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किया गया है। इससे क्षेत्र वासियों को बरसात में डर का जो माहौल रहता था उससे निजात मिलेगी।
इस सुरक्षा दीवार का निर्माण कैलाश हॉस्पिटल के निकट से दून यूनिवर्सिटी तक कि या जाएगा। इससे बद्रीपुर, नवादा, प्रवेश विहार, पूजावाला सहित आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लोगों को लाभ मिलेगा।

क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से इस सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग की जा रही थी। बरसात के दौरान बद्रीपुर नाले में आने वाली बाढ़ एवं तेज बहाव के कारण आसपास के कई घरों पर खतरा बना रहता था। तथा पूर्व में कई घरों को नुकसान भी हुआ है। आज इस महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग के साकार होने की दिशा में ठोस कदम आगे बढ़ा है।
यह कार्य बरसात के दौरान जलभराव एवं बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों के जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारना हमारी निरंतर प्रतिबद्धता है। सुरक्षित, सशक्त एवं विकसित डोईवाला की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है । लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक गैरोला ने कहा कि वे लगातार जनहित में काम कर रहे हैं बरसात में यहां के लोगों में भय का जो माहौल बना रहता था उससे निजात मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र वालिया , दीपक जोशी (A.E.), प्रदीप थपलियाल (J.E.), उमानंद डोंडियाल , राम प्रसाद , संजय नैथानी, राज बहादुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा रेखा बिंजोला , आशीष कंडारी , मंडल उपाध्यक्ष भाजपा संदीप सिंह, मंडल महामंत्री भाजपा मदन नौटियाल, वैजयंती देवी , नीलम थापा , कमला देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
