बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात, 2027 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया.
खटीमा: बनबसा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा कर उत्तराखंड की राजनीति गरमा दी है. यहां सीएम धामी ने आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाएगी. वहीं मुख्यमंत्री ने बनबसा में विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए बड़ा सियासी बयान दिया है.
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों के साथ चुनावी जीत का भी बड़ा दावा कर दिया है. चंपावत विधानसभा के बनबसा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने 54 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास किया. वहीं विभिन्न सर्वे में भाजपा की सरकार बनने के संकेतों पर मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए कहा कि वह जनता के बीच अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे.
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के दम पर उन्होंने 2027 में उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी जीत का दावा किया. मुख्यमंत्री के इस बयान ने प्रदेश की सियासत में चुनावी चर्चाओं को और तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार की शाम अपनी विधानसभा चंपावत के बनबसा डेविड पेंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे. इस अवसर पर सीएम धामी ने 54 योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया. जिसमें 21 योजनाओं का लोकार्पण एवं 33 योजनाओं का शिलान्यास किया.
इस अवसर पर सीएम धामी ने तमाम सर्वे में उनकी सरकार आने के मामले में सभी सर्वे का जहां धन्यवाद किया. वहीं उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे, साथ ही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों भी जनता के बीच होगी. इसलिए 2027 में उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है.सीएम धामी ने उत्तराखंड में विकास के क्रम को अनवरत जारी रखने की बात कही. कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम धामी रात्रि विश्राम के लिए अपने खटीमा आवास नगला तराई को रवाना हुए. बता दें कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने ताकत झोंक दी है.
