धर्मपुर विधानसभा के कई वार्डों में महापौर ‘गामा’ ने दी करोड़ों की सौगात। स्थानीय लोगों ने जताया आभार।

देहरादून नगर निगम द्वारा लगातार जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ सुबह से ही विभिन्न वार्डों में जाकर कई कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। हर वार्ड में लाखों रुपए के कार्यों का शिलान्यास हो रहा है।

अभी तक महापौर के द्वारा शहर में करोड़ों रुपए के कार्यों को हरी झंडी दे दी है धर्मपुर विधानसभा में कल महापौर ने वार्ड 74 में 40 लाख से अधिक, वार्ड 75 लोहिया नगर में 60 लाख के करीब, वार्ड 76 निरंजनपुर में 46 लाख के कार्य शिलान्यास किया । आज महापौर गामा’ ने वार्ड संख्या 91 चंद्रबनी मैं 55 लाख के कार्य का शिलान्यास किया गया।

महापौर ने बताया कि हर वार्ड में नगर निगम द्वारा सड़क,नाले , नालियों एवं जनहित को ध्यान रखते हुए अन्य कार्य किया जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर निगम का साफ सफाई और पथ -प्रकाश पर पूरा फोकस है।

नगर निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थानीय लोग महापौर की प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही हर जगह उनका जोरदार स्वागत भी हो रहा है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक और पार्षद के साथ क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, समाजसेवी स्थानीय लोग भारी संख्या में भाग ले रहे हैं।