महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर। 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में भी फेरबदल।

देहरादून—-महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र नए राज्यपाल बनाया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में भी बड़ा फेरबदल किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रहते भगत सिंह कोश्यारी ने कई ऐसे बयान दिए ,जिससे कि बड़ा बवाल हो गया था। जिस वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। अब भगत सिंह कोश्यारी का आगे का कदम क्या होगा। यह देखने वाली बात होगी, क्या वे उत्तराखंड की राजनीति में फिर सक्रिय होंगे।ये भविष्य के गर्भ में है। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने आज उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र राज्यपाल नियुक्त किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रसाद शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। इसके अलावा गुलाबचंद कटारिया को असम, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बिग्रेडियर रिटायर्ड बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल ,लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल , छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल, एन गणेशन को नागालैंड बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ कार लेकर को बिहार झारखंड के राज्यपाल रमेश को महाराष्ट्र राज्यपाल नियुक्त किया है।