मुख्यमंत्री धामी और महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ ने स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत “स्वच्छता अभियान” में भाग लिया, मुख्यमंत्री ने दिया स्वच्छता का संदेश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ ने रविवार को देहरादून में स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गांधी पार्क से पं० दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई।
       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुल 102 निकायों में स्वच्छता का महा अभियान चल रहा है। आमजन में स्वच्छता को लेकर जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। राज्य का प्रत्येक जिला एवं पर्यटन स्थल स्वच्छ एवं सुंदर रखने की जिम्मेदारी यहां के प्रत्येक व्यक्ति की है।
       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून को “स्वच्छ दून, सुंदर दून“ बनाने के लिए जनभागीदारी से विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत में लाने का आग्रह किया। जन जागरूकता से स्वच्छता के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत अभियान ने एक बड़े जनांदोलन का रूप लिया, जिसका परिणाम अब दिखने लगा है। इस दौरान महापौर सुनील उनियाल ‘गामा ‘ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 2 अक्टूबर 2022 (गांधी जयंती) के दिन से उन्होंने सप्ताह में 3 दिन शुक्र शनि रविवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। प्रत्येक वार्ड में उन्होंने स्वयं पर्यावरण मित्रों के साथ श्रमदान का स्वच्छता के लिए आम जनमानस को जागरूक करने का जो अभियान चलाया था देहरादून की जनता ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसका उन्होंनें देहरादून की जनता का आभार व्यक्त किया। आज सभी 100 वार्डों में उनका अभियान खत्म हुआ। बावजूद इसके स्वच्छता को लेकर वह आगे भी लोगों के बीच जाएंगे महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उनका जो संकल्प है स्वच्छ दून‌ सुन्दर दून का वह जनता के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता इसलिए उनका मकसद था कि आम जनता के बीच में जाकर स्वच्छता का संदेश देंगे इसी को लेकर उन्होंने प्रत्येक वार्ड में स्वयं सफाई अभियान का जो संदेश दिया उससे काफी लोग प्रभावित हुए।


      इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक विनोद चमोली, विधायक सविता कपूर, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।