सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को और नीतियों को जनमानस के सामने रखने की जरूरत :गणेश जोशी


आज दिनांक 9 सितंबर। -केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां , और स्पष्ट नीतियों को आम जनता पहुंचने का काम सोशल मीडिया एक बहुत बड़े जरिया है ।यह बात‌ भाजपा महानगर कार्यालय में सोशल मीडिया की एक कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कही । महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता की।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया वह प्रचार प्रसार का माध्यम है जिसके द्वारा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य सुचारू रूप से सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक दिन प्रत्येक क्षण प्रत्येक पल करना चाहिए ,ताकि लाभकारी योजनाओं का जनता के बीच तक पहुंच सके और जनता इसका लाभ ले सके।


महानगर देहरादून के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार एवं संगठन के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का सोशल मीडिया का काम होता है संगठन को मजबूत बनाने का काम सोशल मीडिया को सकारात्मक सोच को लेकर के जनता के बीच में जाना चाहिए संगठन और सरकार की विभिन्न गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करने का संकल्प आज इस कार्यशाला में सोशल मीडिया के पदाधिकारी को लेना चाहिए।
सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक करुण दत्ता ने कहा कि सोशल मीडिया को प्रभावी ढंग से जनता के बीच में ले जाकर के विपक्ष के द्वारा दुषप्रचार का मुंह तोड़ जवाब देते हुए आम जनमानस को सच्चाई से अवगत करने का मुख्य कार्य सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को करना चाहिए।


कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में तथ्यों के साथ सही जानकारी दें कुछ राजनीतिक दल सोशल मीडिया में सरकार और संगठन के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं उसका जवाब हमें देने के लिए हमारे पास सही तथ्य और सत्यता की जानकारी होनी चाहिए‌।
कार्यशाला में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, महामंत्री सुरेंद्र राणा, महानगर सोशल मीडिया संयोजक आशीष शर्मा, संतोष सेमवाल , सूरज चन्द ,राजेश बडोनी,
सुनील शर्मा, देवेंद्र पाल मोंटी ,मोहित कंबोज, परम पंत ,दीपक अग्रवाल, राजेश सेन ,अमित सिंसवाल ,प्रकाश, कांति ,पंकज जेदली, हीरा सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी एवं मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।