प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में विस्तार, टीका प्रसाद मैखुरी मिली बड़ी जिम्मेदारी,

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में क्रांति एवं जिला कार्य करने का विस्तार किया। चमोली कर्णप्रयाग से टीका प्रसाद मैनपुरी को प्रदेश प्रचार मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है।
1) राजेश बंसल(संयुक्त महामंत्री) कुमाऊँ-मंडल।
2) टीका प्रसाद मैखुरी (प्रदेश प्रचार मंत्री/प्रदेश मीडिया प्रभारी,)
3) ओमप्रकाश जमदग्नि (प्रदेश मंत्री) हरिद्वार। 4) सुभाष बडोनी (जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी)
5) ओमप्रकाश भट्ट (जिला महामंत्री) उत्तर काशी
6) सुरेश गुलाटी (जिलाध्यक्ष) हरिद्वार
7) संजीव नैय्यर (जिला महामंत्री) हरिद्वार
उपरोक्त प्रदेश कार्यकारिणियों एवं जिला कार्यकारिणी के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा , प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन में प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है अपने जिले की नगर इकाइयों को एक सूत्र में बांधे रखते हुए प्रदेश इकाई के साथ सामंजस्य स्थापित करना और व्यापार मंडल की हर गतिविधियों को अपने जिले में लागू कराना होता है।
उन्होंने, सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे एवम् सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों , सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे ।
प्रदेश के वरिष्ठतम् पदाधिकारियों माननीय बाबूलाल गुप्ता ,अनिल गोयल , एन सी तिवारी एवम् सुभाष कोहली , राकेश कुमार डिमरी, माधव प्रसाद सेमवाल, सुरेश कुमार बिष्ट, इश्वरी मैखुरी, सुनील पंवार, दिग्पाल नेगी,ओम प्रकाश अरोड़ा , नरेश अग्रवाल, विपिन नागलिया एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा नव मनोनीत जिला कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।