प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि 26 सितंबर से करेंगे संपर्क अभियान: मैखुरी


प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड द्वारा 26 सितंबर से 6 जिला इकाइयों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी ,श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में संपर्क किया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी मैं एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, महामंत्री प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर पंत,माधव प्रसाद सेमवाल, सुरेश बिष्ट के अतिरिक्त जिला नैनीताल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डे इस अभियान में रहेंगे।
प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने बताया कि संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य अपनी नवमनोनीत जिला कार्यकारिणियों को सक्रिय करने के साथ साथ सभी पदाधिकारियों को संगठन को पहचानने की कवायद मुख्य उद्देश्य है उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद कुमाऊं मण्डल की इकाइयों से संपर्क किया जाएगा।
कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने भी सभी छह जिलों में संगठन को और सशक्त बनाने की पहल का आगाज बताते हुए कहा कि हमें संगठित होकर अपने संगठन का प्रभाव दिखाना जरूरी है।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को संगठन के लिए संजीवनी बताया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर पंत ने इस संपर्क अभियान को संगठन के लिए नवचेतना संचार का माध्यम बताया।