चिर निंद्रा में लीन हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता_महेश्वर बहुगुणा

देहरादून _ आज होली के दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए बुरी खबर रही। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य आंदोलनकारी ,पूर्व में शिक्षक नेता रहे महेश्वर प्रसाद बहुगुणा का आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार कल शाम को हृदय गति रुकने की वजह से उनका निधन हुआ। आज आज उनके कारगी आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महापौर सुनील उनियाल’गामा विधायक विनोद चमोली, सामाजिक कार्यकर्ता बीर सिंह पंवार, राजीव उनियाल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी अंतिम विदाई देते हुए गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं ।

।राज्य के प्रति उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रही । उनका निधन भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है । उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया उनके करीबी रहे बरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी ने कहा कि सामाजिक ,मिलनसार और पार्टी की एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने लंबे समय तक कार्य किया। वहीं महापौर सुनील उनियाल ‘गामा ‘ने भी उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया। आज उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। बहुगुणा ने कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के समय विस्तारक की भूमिका में रहे ।राज आंदोलन के दौरान भी महेश्वर प्रसाद बहुगुणा प्रमुख
राज्य आंदोलनकारी रहे । शिक्षक नेता रहे बहुगुणा ने शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया। क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन कर क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उचित मंच पर उठाते रहे ।खंडूरी सरकार ने राज्य मंत्री रह चुके ।बहुगुणा के निधन से आज भारतीय जनता पार्टी और वरिष्ठ नागरिक मंच के साथ ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।