वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 2023/ 24 का बजट पेश किया ।

आज धानी सरकार का 2023 _24 का आम बजट वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में पेश किया ।ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रेमचंद अग्रवाज और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धोती पहनकर सदन में पहुंचे। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गढ़वाली में संबोधित कर बजट को पेश किया।
बजट में जो प्रमुख बाते

  1. उद्यान विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 815.66 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• पॉलीहाउस हेतु रू0 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• मिशन एप्पल योजना के अन्तर्गत रू0 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। • राजकीय नियुक्तियों हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। जिस हेतु राज्य लोक सेवा

आयोग के अन्तर्गत रू0 133.53 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

  1. उद्योग विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 461.31 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• वर्क फोर्स डेवलेपमेंट हेतु 100 करोड़

• प्रमोशन ऑफ इंवेस्टमेंट स्टार्ट अप और इंटेरप्रीनियरशिप योजना हेतु रू0 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• विभिन्न नीतियों के तहत उद्योगों को अनुदान हेतु रू0 26 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु रू0 40 करोड़

  1. पर्यटन विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 302.04 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु रू. 63.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है। • पर्यटन विकास हेतु अवस्थापना निर्माण हेतु रू. 60.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• टिहरी झील का विकास के निर्माण हेतु रू. 15.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है। • चार धाम यात्रा / मार्गों पर आधारभूत सुविधाओं का निर्माण / विकास हेतु रू. 10.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• पर्यटन विभाग अन्तर्गत चारधाम एवं विभिन्न स्थानों हेतु भूमि क्रय हेतु रू. 50 करोड़ का प्रावधान

किया गया है। 4. शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 10459.55 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• उत्कृष्ट क्लस्टर विद्यालय हेतु रू0 51 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में छात्रवृत्ति हेतु रू0 11 करोड़ का प्रावधान • पी.एम श्री योजना हेतु रू0 92.78 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

किया गया है।

  1. कृषि विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 1294.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• मिलेट मिशन हेतु रू0 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• स्थानीय फसलों में प्रोत्साहन हेतु रू0 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

  1. स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 4217.87 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• अटन आयुष्मान हेतु रू0 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। • मेडिकल कॉलज तथा नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु रू0 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

  1. समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 2850.24 करोड का प्रावधान किया गया है।

• निराश्रित विधवा पेंशन हेतु रू0 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। • किसान पेंशन योजना हेतु रू 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• नंदा गौरा योजना हेतु रू0 282.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान योजना हेतु लगभग रू0 26.72 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना हेतु रू० 23 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

• मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना हेतु रू0 19.95 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2023 –24 के बजट को शानदार बताते हुए हर तबके को ध्यान में रखकर बनाया गया है । बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास और सब का प्रयास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वित्तमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला बजट है। इससे प्रदेश का विकास होगा। हर वर्ग को ध्यान में रखकर प्रदेश हित में यह बजट बनाया गया है। इससे निश्चित तौर पर प्रदेश का विकास होगा।