भाजपा महिला मोर्चा ने फुंके, कांग्रेसी विधायकों के पुतले।

देहरादून __गैरसैंण मैं विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायकों द्वारा महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण के खिलाफ अमर्यादित आचरण करने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में कांग्रेस विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किया ।
आज भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में महानगर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनके पुतले जलाएं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों का व्यवहार सदन में एक महिला स्पीकर के खिलाफ अमर्यादित रहा। सदन के अध्यक्ष रितू भूषण खंडूरी का अपमान नहीं बल्कि 60लाख मातृशक्ति का अपमान है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान वंदना ठाकुर, सुषमा कुकरेती, पूनम मंमगाई, रीता विशाल ,तारा देवी ,अनीता शास्त्री ,अंशिता शर्मा ,गीता कुंमाई, सारिका पंवार, सुधा प्रधान, प्रियंका गुसाईं, सुधा रावत, रानी सैनी, नीलू साहनी मधु बिष्ट ,बबली चौहान आदि मौजूद रहे