भाजपा ने अजीत नेगी को आईटी और नवीन ठाकुर को सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक होंगे

प्रदेश भाजपा निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। इसको देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आईट और सोशल मीडिया की प्रदेश टीम की की घोषणा की । आईटी सेल में प्रदेश संयोजक अजीत नेगी , जबकि प्रवीण लेखवार और प्रशांत वर्मा को प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं सोशल मीडिया में प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर को दी है। जबकि सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक करुण दत्ता, कुलदीप रावत, गंधार अग्रवाल, लाल सिंह कोरंगा को बनाया गया है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया और आईटी का महत्व बढ़ गया है। इसको लेकर भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर ही एक्टिव दिखाई देती है। ‌‌‌‌