‘अंधेरा छटेगा’ ‘सूरज निकलेगा’ ‘कमल खिलेगा’ भाजपा के स्थापना दिवस पर विशेष रिपोर्ट

आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में सागर तट पर अटल गर्जना’ अंधेरा छटेगा’ ‘सूरज निकलेगा’ ‘कमल खिलेगा’ संकल्प के साथ भारतीय राजनीति में एक नई पार्टी का उदय हुआ। उसका नाम भारतीय जनता पार्टी रखा गया । जिसके पहले अध्यक्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई थे। आज वही पार्टी 18 करोड़ से अधिक सदस्यता वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर नजर डालें तो डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने कांग्रेस विचारधारा के खिलाफ भारतीय जनसंघ की स्थापना की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मक मानववाद की विचारधारा को आगे बढ़ाया । उसके बाद जनसंघ से जनता पार्टी और जनता पार्टी से 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के रूप में नया दल प्रकट हुआ। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है । पार्टी ने कार्यकर्ताओं की बदौलत राष्ट्रवादी विचारधारा , गरीब कल्याण सांस्कृतिक मूल्यों को मध्य नजर रखते हुए देश की जनता का विश्वास हासिल किया। धीरे-धीरे पार्टी का विस्तार हुआ। कार्यकर्ताओं ने जी -जान से पार्टी को आगे बढ़ाया । आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल और केरल में अपने खून को बहा रहे हैं । और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई अहम फैसले देशहित में हुए हैं ।और उनके नेतृत्व में लगातार पार्टी विजय की ओर अग्रसर है। विपक्ष के पास उनका कोई तोड़ नहीं है।आज देशभर में पार्टी कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ पार्टी की स्थापनाएं दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं आज प्रदेश में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय पर स्थापना दिवस मनाया गया।

मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार जनहित के कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता प्रधानमंत्री कर रहे हैं। उनके कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आज देश भर में चल रही है। जिसका सीधा लाभ गरीब असहाय लोगों को मिल रहा है ।देश का नेतृत्व एक सुरक्षित हाथों में है आज पूरे विश्व में मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका बज रहा है। अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी ,मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं ने पार्टी की नींव को रखा जो आज बहुत मजबूत है। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा के इतिहास विकास पर प्रकाश डाला ।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत बताया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक ढंग से चलती है । उन्होंने कहा कि विपक्ष जहां परिवारवाद से चलता है वही भारतीय जनता पार्टी में सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है।
आज देश में कई राज्यों और‌ केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ।हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता का विश्वास को जीता है इसीलिए हमें लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। हमारा मूल मंत्र राष्ट्रवाद और विकासवादी सोच है। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजय कुमार, महामंत्री आदित्यराम कोठारी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य,मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपूर के विधायक खजान दास ज्योति प्रसाद गैरोला कार्यालय प्रभारी प्रभारी कस्तूरबा नंद जोशी, विनय गोयल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।