दुखद खबर: चिर निंद्रा में लीन हुई वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी।

दुखद खबर: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री सुशीला बलूनी का निधन हो गया। कुछ समय से स्वास्थ्य उनका खराब चल रहा था। उनके निधन की खबर पर राज्य आंदोलनकारियों, राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन गहरा दुख जताते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना करता हूं। देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन मुझे हमेशा मिलता था मैंने एक अपने अभिभावकों खो दिया है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने कहां कि राज्य के प्रति उनका गहरा लगाव था राज्य आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के लिए इसे बड़ी क्षति बताया । उन्होंने कहा कि राज्य के प्रति वे हमेशा चिंतित रहती थी बेरोजगारी हो या विकास के मुद्दे को लेकर सुशीला बलूनी हमेशा मुखर रहती थी राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका प्रमुख रही। उनके निधन को पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा क्यों मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है । सुशीला बलूनी के निधन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , प्रदीप कुकरेती ,विवेकानंद खंडूरी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी आदि ने भी गहरा दुख जताते हुए अपनी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।