भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति गैरोला की माता सुशीला गैरोला का निधन, मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व संगठन महामंत्री एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री ,वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला की माता श्रीमती सुशीला गैरोला का कल शाम निधन हो गया आज हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर कई राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया।

सुशीला गैरोला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय डाॅ० ललिता प्रसाद गैरोला की धर्मपत्नी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला की माता है। सुशीला गैरोला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी रही । उनके घर जितने भी प्रचारक एवं संघ के बड़े नेता भोजन पर आते‌ थे‌ बड़े श्रद्धा भाव से उनका आदर सत्कार किया करती थी। डॉ० गैरोला के साथ संघ के कार्यों में कदम से कदम मिलाकर चलती रही।कल शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती गैरोला के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ज्योति गैरोला के आवास पर जाकर दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इसके अलावा उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’,कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, विधायक अरविंद पांडे, विधायक बृज भूषण गैरोला, कैलाश पंत,प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गोयल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, वरिष्ठ नेता प्रकाश सुमन ध्यानी ,बालेश्वर पाल , पूर्व कैबिनेट मंत्री लखीराम जोशी, ऋषिराज डबराल, मीरा रतूड़ी, मधु भट्ट, नलिन भट्ट , राजेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र जुगराण, मोहन नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, माणिक निधि शर्मा, विनय उनियाल , महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, बात रखी तेरी जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, वरिष्ठ नेता अतर सिंह तोमर, देवेंद्र बेलवाल, विमल उनियाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं/ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।