नगर निगम की बोर्ड बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, कैंट बोर्ड फिलहाल नगर निगम का हिस्सा नहीं बनेगा

आज नगर निगम की बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में शहर के विकास एवं आवश्यक मुद्दों पर बोर्ड में चर्चा हुई। देहरादून के हित में कई महत्वपूर्ण विषयों को पारित किया गया।


नगर निगम के हॉल में महापौर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में शहर के विकास एवं शहरवासियों को निगम की ओर से अधिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा हुई।

बोर्ड में प्रत्येक वार्ड को 15लाख विकास कार्य के लिए एवं 5 लाख सड़क के गड्ढों की भरान के लिए , स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 15 से 20 दिन का समय, कैंट बोर्ड फिलहाल नगर निगम में नहीं जोड़ने का फैसला लिया गया है। इन तीन महत्वपूर्ण विषयों पर बोर्ड की एक मत स्वीकृति रही।

बोर्ड बैठक में राजपुर के विधायक खजान दास और रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी बैठक को संबोधित किया। शहर के विकास के लिए दीर्घकालीन योजना के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी के अधिकारी और जल संस्थान के अधिकारी एवं समस्त पार्षद मौजूद रहे।