रक्षाबंधन से पूर्व भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं को बांधा रक्षा सूत्र _

रक्षाबंधन के पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है मुख्यमंत्री ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ शुरू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में कई संस्थाओं के महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारी और नारी शक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई की ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र का त्यौहार है और इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार नारी शक्ति की आर्थिक मजबूती के लिए मुख्यमंत्री उत्सव बहना योजना की शुरुआत की है ताकि स्वयंसेवी संस्थाओं के जुड़ी महिलाओं को त्योहार के मौके पर उनके उत्पाद को नई बाजार मिल सके।उनके उत्पाद को एक नई पहचान मिल सके।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक उत्थान को लेकर कई तरह की योजनाएं चल रही हैं प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है। इससे प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत होगी।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल , महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, प्रदेश महामंत्री गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष भावना शर्मा, प्रदेश मंत्री कमली भट्ट ,रीता चमोली, पूनम शर्मा कोषाध्यक्ष वंदना बिष्ट ,प्रदेश महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा प्रदेश कार्यालय प्रभारी शकुंतला, जिला अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महानगर, कविता शाह, अनामिका शर्मा, इंदिरा आर्य, प्रतिभा चौहान, उमा जोशी आदि मौजूद रही। जबकि प्रगति स्वयं सहायता समेत महिला जागृति आजीविका त्रिकोण नई आशा , गढ़वाली और कुर्मांचल, सोशल ओलंपिक के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में भी महानगर महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता में भाई बहन के अटूट बंधन रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष में राखी का त्यौहार मनाया गया।

कार्यक्रम में महानगर की अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी का आभार जताया एवं शुभकामनाए देते वे कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है उनके योगदान को कभी नहीं बढ़ाई जा सकता उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है
अंत में सभी महिलाओं ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को राखी बांधकर अनंत शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा राजेंद्र ढिल्लों महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान महामंत्री सुषमा कुकरेती अनीता रीता सीमा सारिका सुधा सुषमा जोशी सुषमा पायल बबली प्रियंका अनीता सुशीला देविका रानी के कार्यकर्ता महिलाएं सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे। मसूरी में भी महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पूर्ण पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पंत नाम महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व पालिका अध्यक्ष ओ पी उनियाल कैलाश पंत को राखी बांधी। कैबिनेट मंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।