सनसनी वारदात–पहाड़ों की रानी मसूरी में होम स्टे में युवक की हत्या।

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई । मसूरी भट्टा गांव के एक होमस्टे में ठहरे युवक की हत्या कर शव बेड के नीचे छिपाया गया‌ और आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मृतक युवक के गले में चोट के निशान हैं। कमरे में कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हैं। मृतक की पहचान कपिल चौधरी (24) पुत्र सत्या कुमार निवासी आदर्श नगर, रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़का और एक लड़की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। किसी धारधार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। होटल संचालक ने बताया कि नौ सितंबर को तीन लोग आए थे। उसमें से एक युवती भी थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद घटना के बारे में पता चला। एक बार फिर इस तरह की घटना से मसूरी की शांत वादियों में असुरक्षा का भाव नजर आने लगा है। मसूरी जैसे शांत पर्यटक नगरी मैं लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही है कभी गाड़ियों के शीशे तोड़े जा रहे हैं चोरी की बढ़ती घटनाओं से पहले ही व्यापार मंडल और‌ स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। भारती आपराधिक घटनाओं से पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।