महापौर ने विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को दी करोड़ों की सौगात।

वार्ड निवासियों ने किया महापौर का भव्य स्वागत

नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संदेश से लेकर विकास कार्यों को पहुंचाया सभी दून निवासियों तक :- महापौर सुनील उनियाल ‘गामा

आज वार्ड:-50, रजीव नगर के दिव्य विहार मंदिर प्रांगण के समीप में आयोजित एक कार्यक्रम में माननीय महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ ने वार्ड के निवासियों को नगर निगम द्वारा निर्मित होने वाले रुपए 1 करोड़ , बाद वार्ड 94 नत्थनपुर प्रथम में 70 लाख (लगभग), वार्ड 96, नवादा में 50 लाख (लगभग) और 21 में 30 लाख (लगभग) के विकास के कार्यों की सौगात क्षेत्र वासियों को प्रदान दी

वार्डों में होने जा रहे बड़े कार्यों के शिलान्यास से क्षेत्र वासियों ने मिलकर इस दौरान महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ का जोरदार स्वागत किया। और उनका आभार जताया।फूलमाला, बुके देकर उनका अभिनंदन किया

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम लगातार 4.5 सालों से संपूर्ण देहरादून महानगर क्षेत्र को विकास के नए आयामों के साथ सीधे जोड़ रहा है, फिर चाहे वार्डों में नाली सड़क बनी पथ प्रकाश, सामुदायिक भवन , जालियां लगती हो सोक पिट बनने हो वहां सोक पिट, हर प्रकार के कार्यों को निगम ने जरूरत अनुसार सभी वार्ड वासियों तक पहुंचाया है।

महापौर ‘गामा’ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी नगर निगम ने सदैव कार्य किया है, चाहे प्लास्टिक उन्मूलन की बात हो, अधिक से अधिक पौधे रोपने की बात हो या वर्षा जल संग्रहण करने का संदेश सभी को देना हो, नगर निगम ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ठोस कार्य किए हैं। नगर निगम ने पथ प्रकाश व्यवस्था को भी सुंदरता प्रदान करते हुए पथ प्रकाश व्यवस्था को देहरादून के प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक गली तक मजबूती से पहुंचाया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण विषय पर भी नगर निगम ने गंभीर प्रयास किए हैं जिसका नतीजा यह है कि वर्ष 2018 में जहां नगर निगम देहरादून का संपूर्ण भारत देश में 384 वां स्थान था वहां लगातार गंभीर प्रयास जागरूकता संचार करने के बाद नगर निगम देहरादून संपूर्ण भारत देश में अपनी रैंकिंग में अप्रत्याशित सुधार करते हुए 69th वे स्थान पर आ चुका है, उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि देहरादून को भारत के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ नगरों में से एक बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि टारगेट बड़ा है जिसके लिए हम सबको मिलकर बड़े मजबूत और गंभीर प्रयास करने होंगे। नगर निगम के सारे प्रयास अकेले महत्वपूर्ण साबित नहीं होंगे जब तक की शहर के प्रत्येक नागरिक मजबूत इच्छा शक्ति से स्वच्छता के संचार का संकल्प नहीं लेगा। उन्होंने समस्त देहरादून वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने घर से ही स्वच्छता को शुरू करें अपने आसपास कूड़ा ना फैलाएं खाली प्लाटों में कूड़ा ना फेंके सड़कों पर कूड़ा ना डालें और सदैव नगर निगम की गाड़ी में ही अपने घरों का कूड़ा निस्तारण के लिए दें। अगर हम यह करने में कामयाब हुए तो निश्चित ही देहरादून को भारत का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनने से कोई नहीं रोक सकता।

इस दौरान पार्षद महेंद्र रावत, पार्षद जगदीश सेमवाल, पार्षद, सचिन थापा, पार्षद मोहन चंदेल, शेखरानंद मैंदोली, भूमा रावत, अंजली पंत, दिनेश भट्ट, राकेश बौड़ाई समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।