राज्य आन्दोलकारी मंच ने किया बरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान

आज दिनांक 06-नवम्बर के क्रम मेँ उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य स्थापना से पूर्व पृथक उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन मेँ नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व गांधीवादी नेता के रूप मेँ रणजीत सिंह वर्मा जी के नेतृत्व मेँ अनशन से लेकर जुलूस प्रदर्शन व दिल्ली तक की यात्रा मेँ भूमिका निभाने वाले बिस्तर पर ही रहने वाले बब्बर गुरुंग (86) जी के आवास गढ़ीकेन्ट स्तिथ शैरबाग मेँ उन्हें शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण किया और गौरव सैनानी सम्मान देकर सम्मानित किया इस पर उन्होंने मंच के कार्यों को सराहा और राज्य निर्माण मेँ सभी के योगदान को याद किया और स्थापना दिवस की अग्रिम शुभ कामनाएं दी।


इस क्रम मेँ मसूरी से वरिष्ठ घायल आंदोलनकारी व CBI की प्रमुख गवाह रही बिस्तर पर रहने वाली आशक्त मातृशक्ति सुभाषिनी बर्त्वाल जी के आवास राजपुर रोड़ चंद्रलोक कालोनी उनके आवास पर जाकर उन्हें माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर उन्हें गौरव सैनानी सम्मान से सम्मानित किया। वह भावुक हुई और अपने पुराने अनुभवों को याद करने लगी और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर चिन्तित दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी मंच को लगातार राज्य हितों के लियॆ लौ जलाए रखनी है।


पृथक उत्तराखण्ड के संघर्ष हेतु देहरादून से लेकर तमाम कुमायूं व गढ़वाल के साथ ही सभी तराई क्षेत्र मेँ मीटिंग धरना प्रदर्शन व दिल्ली तक जेल भरो आंदोलन मेँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष बी डी रतूड़ी भी काफी समय से बीमार रहते है। उनके आवास धर्मपुर जाकर उन्हें माला पहनाने के साथ ही शाल ओढ़ाकर गौरव सैनानी सम्मान का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। रतूड़ी जी ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सपनों के अनुरूप हमें अभी आगे संघर्ष करना होगा और नई पीढ़ी को उन शहादतों का स्मरण कर राज्य हित मेँ कार्य करना होगा।
आज सभी के परिजनों ने राज्य आंदोलनकारी मंच के कार्य को सराहा और विशेषरूप से स्थापना दिवस के समय इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।
आज मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , प्रदीप सकलानी , मंगल सिंह व पार्षद मधु क्षेत्री , केशव उनियाल आदि रहें।

01- बब्बर गुरुंग (86) गांधीवादी गोर्खाली नेता।
02- सुभाषिनी बर्त्वाल (67) सीo बीo आईo गवाह।
03- बीo डीo रतूड़ी (76) सयुंक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी व उक्रांद अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री