महापौर ने रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड संख्या 48, 49,51, 58 को दी 2 करोड़ 90 लाख के विकास कार्यों की सौगात।

महापौर ने रायपुर विधानसभा के अंर्तगत वार्ड संख्या 48,49,51, और 58 को दी 2 करोड़ 90 लाख के विकास कार्यों की सौगात

वार्ड निवासियों ने किया महापौर का भव्य स्वागत

नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संदेश से लेकर विकास कार्यों को पहुंचाया सभी दून निवासियों तक :- महापौर सुनील उनियाल ‘गामा

आज रायपुर विधानसभा के अंर्तगत वार्ड:-48, बद्रीश कॉलोनी के मंदिर प्रांगण के समीप में आयोजित एक कार्यक्रम में माननीय महापौर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा जी ने वार्ड के निवासियों को नगर निगम द्वारा निर्मित होने वाले रुपए 80 लाख के लगभग, वार्ड 49 भगत सिंह कॉलोनी में 60 लाख (लगभग), वार्ड 51 , वाणी विहार में 70 लाख (लगभग) और वार्ड 58, डिफेंस कॉलोनी में 80 लाख (लगभग) के विकास के कार्यों का शिलान्यास कर क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात दी।

वार्डों में होने जा रहे बड़े कार्यो के शिलान्यास से क्षेत्र वासियों ने इस दौरान महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ का जोरदार स्वागत किया। फूलमाला, बुके एवं धन्यवाद प्रस्ताव से सभी ने महापौर के नगर निगम एवं उनके वार्ड में किया जा रहे विकास कार्यों हेतु उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महापौर ‘गामा’ ने कहा कि नगर निगम लगातार 5 सालों से संपूर्ण देहरादून महानगर क्षेत्र को विकास के नए आयामों के साथ सीधे जोड़ रहा है, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी 100 वार्डों में विकास कार्य करने का प्रयास किया । वार्डों में निगम द्वारा मूलभूत सुविधाएं नाली, सड़क ,नाले सामुदायिक भवन जालियां, सोक पिट पथ प्रकाश की व्यवस्था, पार्कों का सौंदर्यीकरण, स्वच्छता आदि कार्यों को निगम ने जरूरत अनुसार सभी वार्ड वासियों तक पहुंचाया है।

महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी नगर निगम ने सदैव कार्य किया है, चाहे प्लास्टिक उन्मूलन की बात हो, अधिक से अधिक पौधे रोपने की बात हो या वर्षा जल संग्रहण करने का संदेश सभी को देना हो, नगर निगम ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ठोस कार्य किए हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण विषय पर भी नगर निगम ने गंभीर प्रयास किए हैं जिसका नतीजा यह है कि वर्ष 2018 में जहां नगर निगम देहरादून का संपूर्ण भारत देश में 384 वां स्थान था वहां लगातार गंभीर प्रयास जागरूकता संचार करने के बाद नगर निगम देहरादून संपूर्ण भारत देश में अपनी रैंकिंग में अप्रत्याशित सुधार करते हुए 69th वे स्थान पर आ चुका है, उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि देहरादून को भारत के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ नगरों में से एक बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि टारगेट बड़ा है जिसके लिए हम सबको मिलकर बड़े मजबूत और गंभीर प्रयास करने होंगे। नगर निगम के सारे प्रयास अकेले महत्वपूर्ण साबित नहीं होंगे जब तक की शहर के प्रत्येक नागरिक मजबूत इच्छा शक्ति से स्वच्छता के संचार का संकल्प नहीं लेगा। उन्होंने समस्त देहरादून वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने घर से ही स्वच्छता को शुरू करें अपने आसपास कूड़ा ना फैलाएं खाली प्लाटों में कूड़ा ना फेंके सड़कों पर कूड़ा ना डालें और सदैव नगर निगम की गाड़ी में ही अपने घरों का कूड़ा निस्तारण के लिए दें। अगर हम यह करने में कामयाब हुए तो निश्चित ही देहरादून को भारत का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनने से कोई नहीं रोक सकता।

इस दौरान पार्षद हुकुम सिंह गडिया, पार्षद सुशीला रावत,पार्षद, इलियास अंसारी, पार्षद कमली भट्ट, मनीष ममगाई, गिरिराज उनियाल , वैभव अग्रवाल, जावेद आलम समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित निवासी गण उपस्थित रहे।