भाजपा महानगर में विभिन्न मोर्चाओं के लिए प्रभारी सह- प्रभारी की घोषणा।

आज दिनांक 29 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रभारी कुलदीप कुमार की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने महानगर के विभिन्न मोर्चा प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की।
भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी उमानरेश तिवारी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। जिसमें युवा मोर्चा के प्रभारी संकेत नौटियाल, महिला मोर्चा के प्रभारी संदीप मुखर्जी सह प्रभारी बबलू बंसल, अनुसूचित जाति मोर्चा विमल उनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मोहित शर्मा, किसान मोर्चा सुनील शर्मा ,अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजेश कांबोज, एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदीप कुमार को नियुक्त किया गया।
महानगरअध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है सभी भाजपा महानगर के संगठन को मजबूत करने में अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन
देंगें।