दून के निवर्तमान महापौर ‘गामा’ने एक बार फिर झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश। कई मंदिरों में की सफाई। ऋषिकेश और मसूरी में भी महिला कार्यकर्ताओं ने की मंदिरों की सफाई

देहरादून के निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल ‘गामा ने श्रीराम महोत्सव के अवसर पर राजधानी के कई मंदिरों में झाड़ू लगाया , जबकि ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारी और भाजपा नेत्री सरोज डिमरी और मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री पुष्पा पडियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

‘युं तो देहरादून के निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ स्वच्छता को लेकर हमेशा गंभीर दिखाई देते हैं। अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने शहर के 100 वार्डों में खुद पर्यावरण मित्रों के साथ सफाई कर स्वच्छ दून सुंदर दून बनाने के लिए काफी मेहनत की । जिसका रिजल्ट भी सामने अभी‌ हाल में देखने को मिला। देहरादून को भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 68वें पायदान पर ज और उत्तराखंड में प्रथम स्थान मिला। यह एक बहुत बड़ा अचीवमेंट देहरादून वासियों को मिला। इन दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीरामोहत्सव के अवसर पर मंदिरों में सफाई अभियान पूरे देश में चला रखा है। उसी कड़ी में देहरादून के निवर्तमान महापौर ने डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गोड़िया मठ मंदिर, के अलावा कैंट विधानसभा धर्मपुर विधानसभा मसूरी विधानसभा के मंदिरों में साफ सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर राहुल लारा ओमपाल रावत मनोज पटेल अनिल डबराल वनी विलास तिवारी संजीव वर्मा शहीद कई कार्यकर्ता उनके साथ अभियान का हिस्सा रहे।

वहीं ऋषिकेश में प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं भाजपा नेत्री सरोज डिमरी के नेतृत्व में आज महिलाओं ने मंदिरों की साफ सफाई की।

मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा महानगर की मंत्री पुष्पा पडियार के नेतृत्व में मातृशक्ति बढ़ चढ़कर कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।