आप नेता अमेंद्र विष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ

आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट ने आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, और टिहरी लोकसभा के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला की मौजूदगी में वापसी कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

जहां एक ओर कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता एक-एक करके भाजपा का दामन थाम रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए धनोल्टी विधानसभा से अच्छी खबर यह रही कि आप आदमी पार्टी से धनोल्टी विधानसभा में 2022 में चुनाव लड़ चुके अमेंद्र विष्ट ने कांग्रेस में वापसी की है। बिष्ट ने अपनी राजनीतिक शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं एनएसयूआई से की। मसूरी एमजी कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष रहे बिष्ट ने छात्र हित में संघर्ष किया। राज्य आंदोलन के दौरान छात्रों का नेतृत्व किया। लेखनी की धनी बिष्ट ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में काम कर चुके हैं । उन्हें राजनीतिक विश्लेषक के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में कांग्रेस के लिए उनकी वापसी से धनोल्टी विधानसभा में ताकत मिलेगी। तो‌ आप पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है।